जितेंद्र सिंह की हत्या पर पत्रकारों ने शोक जताया

खूंटी : प्रभात खबर के मुरहू प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार सिंह के निधन पर पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है. शोक व्यक्त करनेवालों में हरिनारायण सिंह, शिवकुमार अग्रवाल, रंजीत प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, राजकुमार गुप्ता, अनिल महतो, अनिल कुमार, अरविंद स्वर्णकार, विष्णुचरण गिरि, सुनील मिश्र, सतीश शर्मा, अजीत जायसवाल, शैलेंद्र सिन्हा, अजय शर्मा, चंदन कुमार, मधुसूदन भगत, […]
खूंटी : प्रभात खबर के मुरहू प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार सिंह के निधन पर पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है. शोक व्यक्त करनेवालों में हरिनारायण सिंह, शिवकुमार अग्रवाल, रंजीत प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, राजकुमार गुप्ता, अनिल महतो, अनिल कुमार, अरविंद स्वर्णकार, विष्णुचरण गिरि, सुनील मिश्र, सतीश शर्मा, अजीत जायसवाल, शैलेंद्र सिन्हा, अजय शर्मा, चंदन कुमार, मधुसूदन भगत, रवि कुमार, ओमप्रकाश सिंह, रामाकांत विश्वकर्मा, दीपक घोष, मो सगीर, भूषण काशी, नइमुद्दीन खान, मुश्ताक खान, दुर्गा बड़ाइक नवीन कुमार, अशोक शर्मा आदि के नाम शामिल हैं.
इधर, सांसद कड़िया मुंडा, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओपी कश्यप, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष काशीनाथ महतो, शफीक खां, झाविमो जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्र समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह के निधन पर शोक जताया है.
सोनाहातू : सोनाहातू प्रखंड पत्रकार संघ की बैठक रविवार को प्रदीप प्रमाणिक की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुरहू के पत्रकार जितेंद्र कुमार सिंह की पीएलएफआइ द्वारा की गयी हत्या की निंदा की गयी.
साथ ही सरकार से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की गयी. इस दौरान दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. मौके पर ओम प्रकाश सिंह, अखिलेश कुमार, गिरिंद्रनाथ महतो, भुनेश्वर महतो, प्रभात रंजन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




