पुलिस अब तक कई हत्याकांड का नहीं कर सकी है खुलासा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jul 2019 12:55 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : खूंटी पुलिस जिले में हुई कई हत्याकांडों खुलासा नहीं कर सकी है. कई ऐसे हत्याकांड हैं जिसकी चर्चा राज्यस्तर तक हुई. इसमें छह जुलाई को कोचांग चौक पर कोचांग ग्राम प्रधान सुखराम मुंडा की हत्याकांड भी शामिल है. उक्त हत्या के विरोध में कई जगहों पर कैंडल मार्च और विरोध प्रदर्शन भी हुए, […]
विज्ञापन
खूंटी : खूंटी पुलिस जिले में हुई कई हत्याकांडों खुलासा नहीं कर सकी है. कई ऐसे हत्याकांड हैं जिसकी चर्चा राज्यस्तर तक हुई. इसमें छह जुलाई को कोचांग चौक पर कोचांग ग्राम प्रधान सुखराम मुंडा की हत्याकांड भी शामिल है. उक्त हत्या के विरोध में कई जगहों पर कैंडल मार्च और विरोध प्रदर्शन भी हुए, लेकिन पुलिस अब तक हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है.
रांची-खूंटी मार्ग पर 24 जून को सांडे मुंडा की हत्या का खुलासा नहीं हो पाया है. पूर्व में उग्रवादी चरित्र रखनेवाले सांडे मुंडा की हत्या रांची-खूंटी मार्ग में कोबरा कैंप के समीप कर दी गयी थी. दो वर्ष पूर्व भाजपा के ही एक नेता भइया राम मुंडा की हत्याकांड की गुत्थी भी पुलिस नहीं सुलझा सकी है. अब तक हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में नहीं आये हैं.
कई भाजपा नेता की हो चुकी है हत्या
भाजपा नेता मागो मुंडा से पूर्व खूंटी में कई भाजपा नेताओं की हत्या हो चुकी है. इसमें 25 मार्च 2017 को मुरहू के नंदकिशोर महतो, 28 अक्तूबर 2017 को राजेंद्र महतो और दो दिसंबर 2017 को भइयाराम मुंडा की हत्याएं शामिल है. इसके अलावा भाजपा से ही जुड़े शशि पांडेय, रूपनारायण सिंह, संबल प्रधान, मंगल सिंह मुंडा, नरेश सिंह की भी हत्या हो चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










