पोस्टर चिपकाये जाने से दहशत में हैं लोग

सिल्ली : क्षेत्र के सिंगपुर इलाके में मंगलवार की रात पोस्टर चिपकाये जाने के बाद से दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक पोस्टर चिपका कर सिंगपुर नर्सिंग होम के मालिक डॉ रमनेश प्रसाद, टाइगर ईंट भट्ठा मालिक मनोहर साव तथा सूरज ईंट भट्ठा मालिक सुभाष साव से 20 से 50 लाख रुपये तक की […]
सिल्ली : क्षेत्र के सिंगपुर इलाके में मंगलवार की रात पोस्टर चिपकाये जाने के बाद से दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक पोस्टर चिपका कर सिंगपुर नर्सिंग होम के मालिक डॉ रमनेश प्रसाद, टाइगर ईंट भट्ठा मालिक मनोहर साव तथा सूरज ईंट भट्ठा मालिक सुभाष साव से 20 से 50 लाख रुपये तक की लेवी मांगी गयी है.
साथ ही 26 अप्रैल तक लेवी की राशि नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गयी है. पोस्टर में निवेदक के स्थान पर एसएसआइबी लिखा हुआ है. पोस्टर चिपकाये जाने की सूचना मुरी ओपी एवं सिल्ली थाना को दे दी गयी है.
हाल के दिनों में मुरी ओपी क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि होने से लोग चिंतित हैं. कुछ दिन पूर्व पिस्तौल का भय दिखा कर सुभाष साव की मोटरसाइकिल लूट ली गयी थी. अब पोस्टर चिपका कर लेवी की मांग की गयी है. इस घटना से लोग भयभीत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




