टाटीझरिया के पिकनिक स्पॉट तैयार
Updated at : 25 Dec 2018 12:57 AM (IST)
विज्ञापन

सोनु कुमार पांडेय, टाटीझरिया : प्रखंड के पहाड़ों व नदी व जंगलों से भरी मन लुभाती मनोरम दृश्य डैम व जंगल नववर्ष मनाने वालों के लिए पूरी तरह तैयार है. प्रखंड मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर बड़का बौन का चूना खान का निचला हिस्सा पिकनिक मनाने के लिए पूरे प्रखंड में सबसे अच्छी जगह […]
विज्ञापन
सोनु कुमार पांडेय, टाटीझरिया : प्रखंड के पहाड़ों व नदी व जंगलों से भरी मन लुभाती मनोरम दृश्य डैम व जंगल नववर्ष मनाने वालों के लिए पूरी तरह तैयार है. प्रखंड मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर बड़का बौन का चूना खान का निचला हिस्सा पिकनिक मनाने के लिए पूरे प्रखंड में सबसे अच्छी जगह है. यहां पर आने के लिए लोग निजी वाहन अथवा बड़का बौन जंगल से पैदल आ सकते है.
इस जंगल में बहुत सारे जंगली फल-फूल मिलते है. सैलानी प्रकृति के इस विचित्र सौंदर्य को देख रोमांचित हो जाते है. इस जगह में सालों भर पानी बहते रहता है. पहले इस स्थान पर आदिवासी जनजाति के लोग घर बना कर रहते थे. पहले जंगलों में भयानक जानवरों का बोलबाला था. इससे लोग डर कर यहां से भाग गये.
बौधा डैम: प्रखंड मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर डहरभंगा का बौधा डैम है. एक तरफ चट्टान की पहाड़ व दूसरी ओर डैम भी पिकनिक मनाने के लिए उपयुक्त स्थल है. यहां सिर्फ निजी वाहनों से ही आया जा सकता है.
डहरभंगा का बौधा डैम नये साल के स्वागत में सैलानियों के लिए तैयार है. पिकनिक मनाने के लिए हजारों की संख्या में लोग आते है. आनेवाले पर्यटक 15 एकड़ में फैले खूबसूरत डैम कि छबी को निहारते है. डैम में विभिन्न प्रकार के प्रवासी विदेशी पक्षियों का जमावड़ा है. बोधा डैम का निर्माण 1975-80 में हुआ था.
कारी झरना: झरपो का कारी झरना प्रखंड मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर पर स्थित है. यहां निजी वाहन से आया जा सकता है. प्रतिवर्ष जंगलों में रक्षा बंधन किया जाता है. यहां पर मां काली का मंदिर है. इसलिए यह कारी झरना के नाम से प्रख्यात है. प्रखंड मुख्यालय से लगभग चार किलोमीटर दूर बेड़म क्षेत्र का नदी है. यहां भी अपने निजी वाहन या फिर किराये के ऑटो वगैरह से जाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




