पीड़ित युवतियों की काउंसेलिंग शुरू

खूंटी : खूंटी के अड़की प्रखंड स्थित कोचांग में पांच युवतियों के साथ हुई गैंग रेप की घटना के बाद डीजीपी डीके पांडेय रविवार को खूंटी पहुंचे. सर्किट हाउस के सभागार में डीसी सहित जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया, कहा : जरूरत […]
खूंटी : खूंटी के अड़की प्रखंड स्थित कोचांग में पांच युवतियों के साथ हुई गैंग रेप की घटना के बाद डीजीपी डीके पांडेय रविवार को खूंटी पहुंचे. सर्किट हाउस के सभागार में डीसी सहित जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया, कहा : जरूरत पड़ी तो और पुलिस अधिकारी दिये जायेंगे. घटना में पीएलएफआइ उग्रवादियों के शामिल होने की बात पर उनके सफाये के लिए शीघ्र ही बड़ा अभियान छेड़ने की रणनीति तय करने को कहा. बैठक में उन्होंने पीड़िताओं के पुनर्वास आदि पर भी चर्चा की. इधर, पांच युवतियों को खूंटी के डुगडुगिया स्थित सहयोग विलेज में रखा गया है. सभी काफी डरी-सहमी हैं. भविष्य को लेकर चिंतित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




