सीएमपीएफ के पास जमा है 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

Updated at : 25 Jun 2018 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
सीएमपीएफ के पास जमा है 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

पिपरवार : पिपरवार क्षेत्र में असंगठित मजदूरों के पीएफ पासबुक नहीं मिलने की समस्या बहुत पुरानी है. प्रतिमाह मजदूरों के वेतन से पीएफ मद में एक सुनिश्चित राशि जमा की जाती है. बताया जाता है कि अब तक 100 करोड़ से भी अधिक रुपये सीएमपीएफ कार्यालय के मिसलेनियस फंड में जमा है. जिसका कोई दावेदार […]

विज्ञापन

पिपरवार : पिपरवार क्षेत्र में असंगठित मजदूरों के पीएफ पासबुक नहीं मिलने की समस्या बहुत पुरानी है. प्रतिमाह मजदूरों के वेतन से पीएफ मद में एक सुनिश्चित राशि जमा की जाती है. बताया जाता है कि अब तक 100 करोड़ से भी अधिक रुपये सीएमपीएफ कार्यालय के मिसलेनियस फंड में जमा है. जिसका कोई दावेदार नहीं है. बताया जाता है कि इस स्थिति के लिए सीसीएल प्रबंधन व आउटसोर्सिंग कंपनियां पूरी तरह जिम्मेवार हैं. सीसीएल ठेके के एवज में कंपनियों को बिल से मजदूरों के पीएफ की राशि काट कर बिना वीवी स्टेटमेंट के सीएमपीएफ कार्यालय को भेज देती है. इससे मजदूरों को आर्थिक क्षति होती है. यह लापरवाही का मामला है. इसके लिए सीसीएल प्रबंधन व कंपनियां एक-दूसरे को दोषी ठहरा कर अपना पिंड छुड़ाती रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola