युवक की सिर कूच कर हत्या

Updated at : 16 Jun 2018 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की सिर कूच कर हत्या

दागी किस्म का था, क्षेत्र में मचा रखा था आतंक शव के समीप से पिस्टल व मोटरसाइकिल बरामद खूंटी : खूंटी के जियारप्पा मुख्य पथ के समीप 14 जून की देर रात बेलांगी निवासी गोसला उरांव (26) की हत्या कर दी गयी. सिर पत्थर से कूच दिया गया है. शव के समीप से पुलिस ने […]

विज्ञापन
दागी किस्म का था, क्षेत्र में मचा रखा था आतंक
शव के समीप से पिस्टल
व मोटरसाइकिल बरामद
खूंटी : खूंटी के जियारप्पा मुख्य पथ के समीप 14 जून की देर रात बेलांगी निवासी गोसला उरांव (26) की हत्या कर दी गयी. सिर पत्थर से कूच दिया गया है. शव के समीप से पुलिस ने मोटरसाइकिल व नाइन एमएम का पिस्टल बरामद किया. एसडीपीओ रणवीर सिंह के मुताबिक मृतक दागी किस्म का था. पहले भी अापराधिक मामलों में दो बार जेल जा चुका है.
इधर परिजनों ने बताया कि जेल से निकलने के बाद गोसला उरांव मजदूरी करने दिल्ली गया था. 15 दिन पहले ही वह बेलांगी लौटा था. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से लौटने के बाद उसने क्षेत्र में पिस्टल दिखा कर आतंक मचा रखा था. ग्रामीण इस बात से काफी गुस्से में थे. आशंका है कि इसी बात से क्षुब्ध ग्रामीणों ने गोसला उरांव का सेंदरा कर दिया हो. हालांकि आपसी रंजिश (अपराधियों) में गोसला उरांव की हत्या की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola