सदर अस्पताल में युवा मैत्री केंद्र की शुरुआत
Updated at : 16 Jun 2018 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

युवाअों की समस्याअों का किया जायेगा समाधान खूंटी : युवाओं की समस्या के समाधान व परामर्श देने के उद्देश्य से सदर अस्पताल परिसर में शुक्रवार को युवा मैत्री केंद्र की शुरुआत हुई. इसका उद्घाटन डीडीसी चंद्र किशोर मंडल ने किया. उन्होंने कहा कि केंद्र के खुलने से किशोर-किशोरियों को फायदा होगा. जो किशोर अपनी समस्या […]
विज्ञापन
युवाअों की समस्याअों का किया जायेगा समाधान
खूंटी : युवाओं की समस्या के समाधान व परामर्श देने के उद्देश्य से सदर अस्पताल परिसर में शुक्रवार को युवा मैत्री केंद्र की शुरुआत हुई. इसका उद्घाटन डीडीसी चंद्र किशोर मंडल ने किया. उन्होंने कहा कि केंद्र के खुलने से किशोर-किशोरियों को फायदा होगा. जो किशोर अपनी समस्या को लेकर चुप रहते हैं, वे यहां बेझिझक अपनी समस्या बता सकते हैं. केंद्र द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा़ प्लान इंडिया के रिजनल मैनेजर अरशद हुसैन ने बताया कि किशोर-किशोरियों में शारीरिक बदलाव, परेशानी, बीमारी व यौन समस्या को लेकर झिझक होती है. युवा मैत्री केंद्र आने पर उन्हें इन विषयों पर जानकारी व परामर्श दिया जायेगा.
यहां परिवार नियोजन, गुप्त रोग का इलाज सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जायेगी़ उन्होंने बताया कि युवा मैत्री केंद्र में एक डॉक्टर, एक काउंसेलर व एक नर्स रहेगी. यहां किशोरों की निजता का पूरा ख्याल रखा जायेगा़ युवा मैत्री केंद्र को सिनी व प्लान संस्था द्वारा तकनीकी सहयोग दिया जा रहा है़ मौके पर सिविल सर्जन डॉ विनोद उरांव, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पहान, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजीत सिंह, डीपीएम कानन बाला तिर्की, डॉ प्रभात कुमार, सुनीता दास, संतोष कुमार, कामख्या सिंह, रेहान सिद्दकी, अभिजीत चंद्रा, अमित कुमार, सौरभ कुमार सहित अन्य उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




