सीसीएल प्रबंधन द्वारा सुरेश उरांव के आश्रित को नौकरी

खलारी : सीसीएल प्रबंधन द्वारा सुरेश उरांव के आश्रित को नौकरी नहीं दी गयी, तो झारखंड विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा 12 जून को एनके तथा पिपरवार एरिया बंद करायेगा. ज्ञात हो कि सात जून को दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने विस्थापित नेता सह सीसीएलकर्मी सुरेश उरांव की गोली मार कर हत्या कर दी थी. झारखंड […]
खलारी : सीसीएल प्रबंधन द्वारा सुरेश उरांव के आश्रित को नौकरी नहीं दी गयी, तो झारखंड विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा 12 जून को एनके तथा पिपरवार एरिया बंद करायेगा. ज्ञात हो कि सात जून को दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने विस्थापित नेता सह सीसीएलकर्मी सुरेश उरांव की गोली मार कर हत्या कर दी थी. झारखंड विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा द्वारा बंद को सफल बनाने को लेकर रविवार को रोहिणी, केडीएच, डकरा और पुरनाडीह परियोजना में गेट मीटिंग की गयी. गेट मीटिंग को स्थानीय विस्थापितों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने संबोधित किया. कहा कि कोल इंडिया ने अनुकंपा के आधार पर आश्रितों को नौकरी देने के नियम में तीन जून से बदलाव किया है, जिसके तहत अब खदान से बाहर मृत्यु होने पर आश्रितों को नौकरी नहीं मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




