मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपभोक्ता को दें : एसडीओ

Updated at : 30 May 2018 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपभोक्ता को दें : एसडीओ

खूंटी : जिले में मोबाइल नेटवर्क की लचर व्यवस्था को लेकर एसडीओ प्रणव कुमार पाल ने सभी मोबाइल नेटवर्क कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि जिले में नेटवर्क की स्थिति अच्छी नहीं है़ जिसके कारण शहरी और ग्रामीण उपभोक्ता परेशान रहते हैं. अड़की बीडीओ रंजीता टोप्पो ने बताया कि अड़की प्रखंड […]

विज्ञापन

खूंटी : जिले में मोबाइल नेटवर्क की लचर व्यवस्था को लेकर एसडीओ प्रणव कुमार पाल ने सभी मोबाइल नेटवर्क कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि जिले में नेटवर्क की स्थिति अच्छी नहीं है़ जिसके कारण शहरी और ग्रामीण उपभोक्ता परेशान रहते हैं. अड़की बीडीओ रंजीता टोप्पो ने बताया कि अड़की प्रखंड मुख्यालय में थ्री जी सेवा भी नहीं है़ यहां टू जी नेटवर्क से ही काम चलाना पड़ता है़ एसडीओ ने मोबाइल नेटवर्क कंपनियों को 15 दिनों के अंदर टू जी सेवा को अपग्रेड करने का निर्देश दिया़

उन्होंने क्षेत्र में कॉल ड्रॉप की समस्या को भी दूर करने का निर्देश दिया़ इसके अलावा जिला मुख्यालय में थ्री जी और फोर जी सेवा में हो रही समस्याओं को भी एक सप्ताह के अंदर दूर करने के लिए कहा़ बीएसएनएल के उप मंडल अभियंता ने बताया कि संसाधनों की कमी के कारण जिले में फोर जी नेटवर्क की सुविधा प्रदान करने में कठिनाई हो रही है़ एयरटेल के प्रतिनिधि ने बताया कि कॉल ड्रॉप और इंटरनेट की समस्या को एक सप्ताह के अंदर ठीक कर लिया जायेगा़ एसडीओ ने सभी प्रतिनिधियों को जनहित में सेवा बेहतर बनाने का निर्देश दिया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola