संवेदनशील होकर ग्राउंड लेवल पर कार्य करें
Updated at : 27 May 2018 3:20 AM (IST)
विज्ञापन

बैठक.समाज कल्याण एवं बाल कल्याण योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा खूंटी : समाज कल्याण एवं बाल कल्याण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता उपायुक्त सूरज कुमार ने की. बैठक में एसपीरेशनल जिला के लिए सभी पांच इंडिकेटर, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, लाभुकों का आधार सीडिंग की स्थिति, आरआरएस की अद्यतन […]
विज्ञापन
बैठक.समाज कल्याण एवं बाल कल्याण योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा
खूंटी : समाज कल्याण एवं बाल कल्याण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता उपायुक्त सूरज कुमार ने की. बैठक में एसपीरेशनल जिला के लिए सभी पांच इंडिकेटर, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, लाभुकों का आधार सीडिंग की स्थिति, आरआरएस की अद्यतन स्थिति, टीकाकरण, एनएससी, जांच की समीक्षा, अति कुपोषित बच्चों को जीवन आशा के तहत गोद लेने संबंधी समीक्षा, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वास्थ्य व आइसीडीसी के कर्मी के साथ टैग करने, आंगनबाड़ी केंद्र भवन में शौचालय व चापानल की स्थिति आदि की समीक्षा की गयी.
उपायुक्त ने समीक्षा के क्रम में सभी सीडीपीओ, सभी महिला पर्यवेक्षिका, कार्यपालक अभियंता, एनआरइपी बाल संरक्षण पदाधिकारी, मनरेगा कार्यकारी पदाधिकारी व 13वें वित्त आयोग के पदाधिकारियों से कहा कि आपको कार्य करने के लिए चुना गया है. आप संवेदनशील होकर ग्राउंड लेवल पर कार्य करें. साथ ही एसपीरेशनल इंडिकेटर सही रखें. उन्होंने महिला पर्यवेक्षकाें को कहा कि महीने का अग्रिम भ्रमण कार्यक्रम जिला कार्यालय को उपलब्ध करायें. साथ ही शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का आधार सीडिंग शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि अपने कार्य के प्रति ईमानदारी बरतें. कोई भी पदाधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ें. जो सेविका, सहायिका कार्य नहीं कर रही हैं, उन पर कार्रवाई करें. बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए सही समय पर दवा व पोषक आहार दें. साथ ही माताओं को कुपोषण की जानकारी दें. कुपोषित बच्चों को गोद लेकर पूरी तरह स्वस्थ होने तक लगातार मॉनीटरिंग करें. बैठक में संबंधित विभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




