करकट्टा में सीसीएल करायेगी डीप बोरिंग

Updated at : 26 May 2018 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
करकट्टा में सीसीएल करायेगी डीप बोरिंग

प्रमुख ने किया डीप बोर के लिए स्थल का निरीक्षण कागजी प्रक्रिया पूरी कर कार्य आवंटित खलारी : करकट्टा विश्रामपुर कॉलोनी के लोगों को अब पीने के पानी के लिए भटकना नहीं होगा. सीसीएल के एनके एरिया प्रबंधन ने यहां एक डीप बोर कराने का निर्णय लिया है. इसके लिए कागजी औपचारिकता पूरी कर कार्य […]

विज्ञापन

प्रमुख ने किया डीप बोर के लिए स्थल का निरीक्षण

कागजी प्रक्रिया पूरी कर कार्य आवंटित
खलारी : करकट्टा विश्रामपुर कॉलोनी के लोगों को अब पीने के पानी के लिए भटकना नहीं होगा. सीसीएल के एनके एरिया प्रबंधन ने यहां एक डीप बोर कराने का निर्णय लिया है. इसके लिए कागजी औपचारिकता पूरी कर कार्य आवंटित कर दिया गया है. शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा ने संवेदक के साथ डीप बोर के लिए स्थल निरीक्षण किया. ज्ञात हो कि पूर्व में भी बिजली घर के नजदीक एक डीप बोर था, जो धंस गया था. यहां एक टंकी बनायी गयी थी. जिसमें पानी जमा किया जाता था.
यहीं से लोग पीने का पानी ले जाते थे. एक वर्ष पहले से यहां पीने के पानी के लिए परेशानी थी. तत्कालीन महाप्रबंधक केके मिश्रा ने स्वयं यहां निरीक्षण कर डीप बोर का आश्वासन दिया था. नया बोर कराने का निर्णय होने के बाद कुछ लोग अन्यत्र बोर कराना चाह रहे थे. परंतु ज्यादातर लोग उसी जगह बोर चाहते थे, जहां पूर्व में था. जानकारी मिलने पर प्रमुख सोनी तिग्गा व जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी ने एसओ (सी) सैयद बिलायतुल्ला के पास पहल की और पूर्व स्थल पर ही डीप बोर का निर्णय लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola