खलारी बंद असरदार, कई गिरफ्तार

Updated at : 22 May 2018 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
खलारी बंद असरदार, कई गिरफ्तार

खलारी : पॉलिटेक्निक छात्र रवि विश्वकर्मा के परिजन को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को आहूत खलारी बंद असरदार रहा. बंद का आह्वान खलारी युवा मोर्चा ने किया था. मोर्चा के अध्यक्ष प्रताप यादव समर्थकों के साथ सुबह ही बाजार बंद कराने निकले. उधर जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी के आह्वान पर सभी साइडिंग […]

विज्ञापन

खलारी : पॉलिटेक्निक छात्र रवि विश्वकर्मा के परिजन को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को आहूत खलारी बंद असरदार रहा. बंद का आह्वान खलारी युवा मोर्चा ने किया था. मोर्चा के अध्यक्ष प्रताप यादव समर्थकों के साथ सुबह ही बाजार बंद कराने निकले. उधर जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी के आह्वान पर सभी साइडिंग व कोयला ट्रांस्पोर्टिंग बंद हो गये.

झामुमो, आजसू, नौजवान बेरोजगार संघर्ष समिति, खलारी युवा चेतना मंच, आंबेडकर विचार मंच ने बंद का समर्थन किया था. खलारी पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल सुबह नौ बजे प्रताप यादव व उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर प्रखंड कार्यालय में बने कैंप जेल ले आये. इसके बाद जैसे-जैसे बंद समर्थक निकले, पुलिस गिरफ्तार कर कैंप जेल लाती रही.

मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी चिंतामन रजक, एसएसबी के जवान, रांची से आये जैप व महिला पुलिस मुस्तैद रहे. चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. शाम में गिरफ्तार लोगों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola