विभिन्न परियोजनाओं में भेजे गये मजदूरों की केडीएच में होगी वापसी

Updated at : 20 May 2018 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न परियोजनाओं में भेजे गये मजदूरों की केडीएच में होगी वापसी

पहल. आरसीएमएस की मांगों पर एनके एरिया प्रबंधन ने दी सहमति रिटायर्ड सीसीएलकर्मी का पोस्ट मास्टर ने किया दो लाख का गबन खलारी : खलारी के पूर्व पोस्टमास्टर बद्री राम का एक के बाद एक कारनामा सामने आ रहा है. अब पूर्व पोस्टमास्टर द्वारा वृद्ध अवकाशप्राप्त सीसीएलकर्मी सिद्धेश्वर प्रसाद का दो लाख रुपये गबन का […]

विज्ञापन

पहल. आरसीएमएस की मांगों पर एनके एरिया प्रबंधन ने दी सहमति

रिटायर्ड सीसीएलकर्मी का पोस्ट मास्टर ने किया दो लाख का गबन
खलारी : खलारी के पूर्व पोस्टमास्टर बद्री राम का एक के बाद एक कारनामा सामने आ रहा है. अब पूर्व पोस्टमास्टर द्वारा वृद्ध अवकाशप्राप्त सीसीएलकर्मी सिद्धेश्वर प्रसाद का दो लाख रुपये गबन का मामला सामने आया है. सिद्धेश्वर प्रसाद ने इस संबंध में डाक अधीक्षक पलामू को पत्र भेजा है.
उन्होंने बताया है कि उन्होंने डाकघर में मासिक आय योजना के तहत 2.10 लाख रुपये जमा कराये थे. पूर्व पोस्टमास्टर नया खाता खोलना है, बता कर पुराना खाता ले लिए और 20.01.2016 को एकाउंट संख्या 25693 का नया खाता दे दिये. इसके बाद प्रत्येक महीने उनके खाता में ब्याज का पैसा अंकित कर मुहर लगाते रहे.
ब्याज मिलता रहा और विभाग का मुहर और पोस्टमास्टर का हस्ताक्षर होने से वे संतुष्ट थे. परंतु 16 मई को ब्याज के लिए जब खलारी पोस्ट ऑफिस गये तो नये पोस्टमास्टर ने बताया कि उक्त नंबर को खाता कंप्यूटर में अंकित नहीं है. इसलिए वे ब्याज नहीं दे सकते हैं. ज्ञात हो कि पूर्व पोस्टमास्टर खलारी के दर्जनों ग्राहक के पैसे गबन कर फरार हैं. अंदाज लगाया जा रहा है कि यह गबन एक करोड़ से अधिक का हो सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola