खूंटी: उपायुक्त सूरज कुमार ने कहा, सभी बूथों पर बुनियादी सुविधा उपलब्ध करायें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2018 10:25 AM
खूंटी : नगर पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर डीसी सूरज कुमार ने गुरुवार को शहर के बूथों का निरीक्षण किया़ उन्होंने बूथों में मतदाताओं के लिए बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया़ जहां शौचालय नहीं है, वहां अस्थायी शौचालय और जहां पेयजल की व्यवस्था नहीं है, वहां पानी का टैंकर लगाने के अलावा बूथों में […]
खूंटी : नगर पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर डीसी सूरज कुमार ने गुरुवार को शहर के बूथों का निरीक्षण किया़ उन्होंने बूथों में मतदाताओं के लिए बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया़ जहां शौचालय नहीं है, वहां अस्थायी शौचालय और जहां पेयजल की व्यवस्था नहीं है, वहां पानी का टैंकर लगाने के अलावा बूथों में दिव्यांगों के लिए आने-जाने की सुविधा तथा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
कहा कि बूथों में मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. उन्होंने सड़कों पर खड़े वाहनों चेकिंग की. वाहनों के दस्तावेज के साथ-साथ उसमें रखे गये सामान की भी जांच की़ उन्होंने प्रचार में निकले वाहनों की भी चेकिंग की. वाहनों में लाइसेंस की मूल कॉपी लगाने का निर्देश दिया़ कई वाहन के आगे शीशे में प्रचार का लाइसेंस नहीं चिपकाये जाने पर नोटिस करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










