रसोइया संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
Author Satish sharma
Updated:
विज्ञापन
झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका, अध्यक्ष संघ खूंटी जिला द्वारा रविवार को विधायक सुदीप गुड़िया को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
तोरपा. झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका, अध्यक्ष संघ खूंटी जिला द्वारा रविवार को विधायक सुदीप गुड़िया को ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगों से अवगत कराया गया. ज्ञापन सौंपनेवालों में संघ की जिलाध्यक्ष रजनी लुगुन, सचिव संजू देवी, अनीता गुड़िया आदि शामिल थीं. उन्होंने बताया कि रसोइया, संयोजिका व अध्यक्ष विगत 21 वर्षो से अपनी मांगो को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. कई बार वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन आश्वासन के बाद भी उनकी मांगों की पूर्ति नहीं की जा रही है. विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया की उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखेंगे और समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे.
विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन