भाजपा के टक्कर में कोई दल नहीं

बुंडू : भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है. बुंडू जैसा घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भाजपा विकास कार्य कर जनता के बीच अमन-चैन लायी है. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहेदव ने नगर पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में कही. उन्होंने आगे कहा कि बुुंडू नगर के […]
बुंडू : भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है. बुंडू जैसा घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भाजपा विकास कार्य कर जनता के बीच अमन-चैन लायी है. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहेदव ने नगर पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में कही. उन्होंने आगे कहा कि बुुंडू नगर के विकास कि लिए भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च किये हैं और आगे भी चुनाव जीत कर बुंडू को आदर्श नगर पंचायत बनाने का कार्य करेगी.
श्री शाहदेव ने कहा नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 13 हजार से अधिक गरीबों के लिए मकान बनाये गये हैं. रोजगार के क्षेत्र में भी राज्य सरकार ने 1.5 लाख से अधिक युवकों को रोजगार दिया है. मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रणधीर चौधरी, मनोज वाजपेयी, आरती कुजूर, अध्यक्ष प्रत्याशी राजेश उरांव, उपाध्यक्ष प्रत्याशी राधा देवी, कपिल महतो, गणेश कुम्हार, विनय जायसवाल आदि मौजूद थे.
राजद प्रत्याशी काे विजयी बनाने की अपील: प्रमेश्वर
बुंडू. राजद के अध्यक्ष प्रत्याशी निरंजन उरांव, उपाध्यक्ष प्रत्याशी राजकिशोर प्रसाद उर्फ राजू के समर्थन में राजद के प्रदेश महासचिव प्रमेश्वर महतो बुंडू पहुंच कर उनके समर्थन में वोट मांगा. उन्होंने मतदाताओं से सामाजिक न्याय के लिए राजद प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




