खूंटी :चार तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 07 Apr 2018 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
खूंटी :चार तस्कर गिरफ्तार

खूंटी : जिला पुलिस अफीम की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है़ इसी क्रम में पांच अप्रैल की शाम अड़की थाना क्षेत्र के डुंबारी गांव के समीप जंगल से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें तेलगाडीह का राम नारायण मुंडा, गुड़बेड़ा का बड़ाय मुंडा व गणेश सिंह मुंडा (सभी […]

विज्ञापन
खूंटी : जिला पुलिस अफीम की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है़ इसी क्रम में पांच अप्रैल की शाम अड़की थाना क्षेत्र के डुंबारी गांव के समीप जंगल से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया.
इनमें तेलगाडीह का राम नारायण मुंडा, गुड़बेड़ा का बड़ाय मुंडा व गणेश सिंह मुंडा (सभी अड़की थाना क्षेत्र) व तमाड़ थाना क्षेत्र के राबो गांव निवासी लक्ष्मण मुंडा शामिल हैं. इनके पास से दो किलो दो सौ ग्राम अफीम, एक लाख 63 हजार 500 रुपये नकद, एक बाइक, तराजू-बटखरा व आठ किलोग्राम पोस्ता का बीज बरामद किया गया.
बरामद अफीम का बाजार मूल्य लगभग डेढ़ लाख रुपये बताया गया. एसपी अश्विनी सिन्हा को सूचना मिली थी कि अड़की थाना क्षेत्र के डुंबारी के समीप जंगल में कुछ तस्कर अफीम बेचने की फिराक में इकट्ठा हुए हैं.
इस सूचना के बाद एसपी द्वारा गठित टीम में शामिल एसडीपीओ रणवीर सिंह के नेतृत्व में अड़की थाना प्रभारी हरिदेव प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक रमेश मुरमू व विमल कुमार ने पुलिस बल के साथ डुंबारी के जंगल में छापेमारी की. पुलिस को देख तस्कर भागने लगेे. पुलिस ने चारों को खदेड़ कर पकड़ा. इनके खिलाफ अड़की थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola