ePaper

खूंटी नगर पंचायत चुनाव : चुनावी दंगल में 72 उम्मीदवार

Updated at : 24 Mar 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
खूंटी नगर पंचायत चुनाव : चुनावी दंगल में 72 उम्मीदवार

स्क्रूटनी में सभी नामांकन सही पाये गये वार्ड 13 से पार्षद उम्मीदवार प्रभात तोपनो व वार्ड 16 से सरोज भेंगरा निर्विरोध चुने गये अध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष के लिए छह व वार्ड सदस्य के 62 उम्मीदवार आजमायेंगे किस्मत खूंटी : नगर पंचायत चुनाव में नामांकन करनेवाले उम्मीदवारों के पर्चों की शुक्रवार को स्क्रूटनी […]

विज्ञापन
स्क्रूटनी में सभी नामांकन सही पाये गये
वार्ड 13 से पार्षद उम्मीदवार प्रभात तोपनो व वार्ड 16 से सरोज भेंगरा निर्विरोध चुने गये
अध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष के लिए छह व वार्ड सदस्य के 62 उम्मीदवार आजमायेंगे किस्मत
खूंटी : नगर पंचायत चुनाव में नामांकन करनेवाले उम्मीदवारों के पर्चों की शुक्रवार को स्क्रूटनी की गयी. किसी भी उम्मीदवार का नामांकन रद्द नहीं हुआ है.
इस प्रकार अब नगर पंचायत चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष के लिए छह व वार्ड सदस्य के 64 उम्मीदवार रह गये हैं. वार्ड 13 से प्रभात तोपनो व वार्ड 16 से सरोज भेंंगरा निर्विरोध चुने गये. आज उनके नाम की घोषणा कर दी गयी.
अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से अर्जुन पहान, कांग्रेस से पीटर मुंडू, झामुमो से तुलसी तोपनो व आजसू से दुबराज मुंडा उम्मीदवार हैं. वहीं उपाध्यक्ष के लिए भाजपा से राखी कश्यप, कांग्रेस से सुरेंद्र कुमार मिश्र, झामुमो से मनिता देवी व आजसू से दिनेश कुमार महतो मैदान में हैं.
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए ही मदन मोहन मिश्र व प्रमीला भगत निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. उम्मीदवार 27 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. 28 मार्च को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जायेगा़ मतदान 16 अप्रैल को जबकि मतगणना 20 अप्रैल को होगी.
वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों के नाम
वार्ड एक से फरदीन शबा, श्रवण कुमार व संजय प्रसाद. वार्ड दो से अंजलि सुनिता गोप, विकास महतो, रामचरण गोप, सोनू कुमार, शिवा गोप, चंद्रशेखर नाग गौंझू. वार्ड तीन से मंजू देवी, राहेरगदा देवी उर्फ मीना देवी, मंजू देवी, अंशु देवी, अलका देवी, पुलवंती देवी.
वार्ड चार से सोनामति देवी, सरिता देवी, उर्मिला देवी, अलिका भेंगरा. वार्ड पांच से वारिका मुंडा, चार्स पाहन. वार्ड छह से कंचन माला देवी, बबिता देवी. वार्ड सात से आंचल देवी, अनूप साहू. वार्ड आठ से मोनिता देवी, अमृता देवी, पुष्पा देवी, बबिता देवी, शारदा देवी, मीनी देवी, उर्मिला देवी.
वार्ड नौ से नूतन देवी, दिलीप नायक, योगेंद्र नायक, विनय नायक, मनोज नायक, रवि शंकर नायक. वार्ड 10 से बबिता चौरसिया, बिलकिस बानो, अमृता लाल, शबनम खातून. वार्ड 11 से पात्रिका भेंगरा, प्रेमलता केरकेट्टा, सुरेश मुंडा. वार्ड 12 से प्रेमा शांति भेंंगरा, ग्रेस तिड़ू, सुकरमनी टूटी.
वार्ड 13 से प्रभात तोपनो. वार्ड 14 से मेलानी संगा, रामू पूर्ति. वार्ड 15 से वीणा रानी, संदीप आनंद, अमित कुमार, अनिल डांग, दिलीप कुमार कर, शिव कुमारी देवी. वार्ड 16 से सरोज भेंगरा, वार्ड 17 से शिलवंती मानकी, आनंद मसीह तिड़ू. वार्ड 18 से अर्पणा हंस, ज्योति पूर्ति. वार्ड 19 से मनोहर नाग, सोफिया होरो़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola