चैती नवरात्र पर माता नकटी मंदिर में उमड़ रहे श्रद्धालु

खूंटी : नवरात्र पर सोनपूरगढ़ में मां नकटी मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी है. यहां लगातार नौ दिनों तक विशेष पूजा अनुष्ठान व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. मां नकटी मंदिर में नवरात्र की काफी महत्ता है. मान्यता है कि इस पावन समय में भक्तों द्वारा मांगी गयी मन्नतें […]
खूंटी : नवरात्र पर सोनपूरगढ़ में मां नकटी मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी है. यहां लगातार नौ दिनों तक विशेष पूजा अनुष्ठान व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. मां नकटी मंदिर में नवरात्र की काफी महत्ता है. मान्यता है कि इस पावन समय में भक्तों द्वारा मांगी गयी मन्नतें अवश्य पूरी होती है. इसी के तहत न सिर्फ खूंटी बल्कि दूर-दराज जगहों से भक्त माता के दरबार में आ रहे हैं. ज्यादातर वैसे भक्त हैं, जिनकी फरियाद माता ने सुनी और वे सपरिवार माता के दरबार में नतमस्तक होने आ रहे हैं.
कहा जाता है मां नकटी माता को आडंबर बिल्कुल पसंद नहीं, तभी माता की प्रतिमा महज एक पुरान पीपल के पेड़ के नीचे विद्यमान है. पेड़ के चारों और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा भी स्वत: जमीन से बाहर आये हैं. माता की कृपा की बात करें तो जिसने एक बार भी माता के दर्शन किये, वह माता की भक्ति में बेशक डूब जाता है. सुबह होते ही भक्तों के जयकारे से पूरा सोनपुर गूंजने लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




