तमाड़ के जोजोडीह में हाथियों का उत्पात

Updated at : 20 Jan 2018 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
तमाड़ के जोजोडीह में हाथियों का उत्पात

तमाड़ : प्रखंड के जोजोडीह गांव में गुरुवार की रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी लगभग एक घंटा तक गांव में रहे. इस दौरान घरों में रखा धान चट कर गये. वहीं खेत में लगी गेहूं की फसल रौंद डाली. साधु आश्रम की साधवी विमला देवी हाथियों से जान बचाकर भागने में सफल […]

विज्ञापन
तमाड़ : प्रखंड के जोजोडीह गांव में गुरुवार की रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी लगभग एक घंटा तक गांव में रहे. इस दौरान घरों में रखा धान चट कर गये. वहीं खेत में लगी गेहूं की फसल रौंद डाली. साधु आश्रम की साधवी विमला देवी हाथियों से जान बचाकर भागने में सफल रही. हाथियों ने घासीराम महतो के घर की चहारदीवारी ध्वस्त कर दिया. हाथी तारकेश्वर महतो, लोबिन महतो, भूषण महतो, शोभाराम महतो, शिवा महतो, झगडू महतो सहित कई लोगों का धान चट कर गये व गेहूं की फसल नष्ट कर दी. झुंड में हाथियों की संख्या 13-14 की बतायी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola