प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 10,710 नये आवेदन अनुमोदित किये गये

प्री-मैट्रिक छात्रवृति को लेकर अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति बैठक
खूंटी. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शनिवार को उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में कल्याण विभाग अंतर्गत प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई. जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए कुल 10,710 नये आवेदन ई-कल्याण पोर्टल पर प्राप्त हुए हैं, जिन्हें संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा भौतिक सत्यापन उपरांत अनुमोदित किया गया है. समिति द्वारा सभी आवेदनों को अनुमोदन प्रदान किया गया. पूर्व में समिति द्वारा 39,914 विद्यार्थियों के आवेदनों को भी अनुमोदित किया जा चुका है. अब तक कुल 50,624 विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ के लिए अनुमोदित किए जा चुके हैं. बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की राशि शीघ्र स्थानांतरित की जाये तथा इस प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाये. उन्होंने यह भी कहा कि वैसे विद्यालय जिनके द्वारा अब तक लक्ष्य के अनुरूप आवेदन नहीं प्राप्त हुए है, उन्हें शत प्रतिशत पात्र विद्यार्थियों के आवेदन जेनरेट कर यथाशीघ्र भेजने का निर्देश दिया गया, ताकि जिले के सभी योग्य विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके. बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम, सिविल सर्जन डॉ. नागेश्वर मांझी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
प्री-मैट्रिक छात्रवृति को लेकर अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति बैठक
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




