विकास कार्य में ग्रामीण भागीदारी निभायें : विधायक
Updated at : 21 Aug 2017 11:28 AM (IST)
विज्ञापन

सोनाहातू : गांव की आधारभूत संरचना को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है. ग्रामीण एकजुटता के साथ विकास कार्य में भागीदारी निभायें. उक्त बातें विधायक अमित कुमार महतो ने रविवार को प्रखंड के पिपरटांड़ गांव में पथ निर्माण कार्य के शिलान्यास समारोह में कही. विधायक की उपस्थिति में राज्य संपोषित योजना अंतर्गत पिपरटांड़ से बोटेसोकरा तक […]
विज्ञापन
सोनाहातू : गांव की आधारभूत संरचना को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है. ग्रामीण एकजुटता के साथ विकास कार्य में भागीदारी निभायें. उक्त बातें विधायक अमित कुमार महतो ने रविवार को प्रखंड के पिपरटांड़ गांव में पथ निर्माण कार्य के शिलान्यास समारोह में कही.
विधायक की उपस्थिति में राज्य संपोषित योजना अंतर्गत पिपरटांड़ से बोटेसोकरा तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास श्रीमती मुगली देवी ने किया.
जिसकी लागत राशि 96 लाख एवं सड़क की लंबाई 1600 मीटर है. मौके पर विकास कुमार महतो, बिनोद महतो, अजय महतो, ललित मुंडा, पशुपति यादव, मनोरंजन महतो, रंजीत महतो, किसलय कुमार, गणेशचंद्र महतो, शिशिर महतो, सुरेंद्र मुंडा, डोमा मुंडा, जगदीश मुंडा, हमिश, राजू आदि ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




