सोनाडुबी नदी क्षेत्र की सफाई करायेगा प्रबंधन
Updated at : 19 Aug 2017 12:39 PM (IST)
विज्ञापन

खलारी. भूतनगर के विस्थापितों द्वारा एनके एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के सामने धरना का असर दिखने लगा है. प्रबंधन ने भूतनगर से सटे सोनाडुबी नदी के इलाके की सफाई करने का निर्णय लिया है. शुक्रवार को एनके एरिया के एसओपी आजाद शाही, एसओसी सैयद बिलायतुल्ला व केडीएच के खान प्रबंधक अनिल तिवारी ने भूतनगर के निकट […]
विज्ञापन
खलारी. भूतनगर के विस्थापितों द्वारा एनके एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के सामने धरना का असर दिखने लगा है. प्रबंधन ने भूतनगर से सटे सोनाडुबी नदी के इलाके की सफाई करने का निर्णय लिया है.
शुक्रवार को एनके एरिया के एसओपी आजाद शाही, एसओसी सैयद बिलायतुल्ला व केडीएच के खान प्रबंधक अनिल तिवारी ने भूतनगर के निकट सोनाडुबी नदी का निरीक्षण किया. साथ में जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी भी थे. उन्होंने ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि पानी कम होते ही इलाके की सफाई की जायेगी. साथ ही नदी के किनारे गार्डवाल बनाया जायेगा. ताकि नदी का पानी बस्ती के घरों में न घुसे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




