ढाई घंटे बचरा साइडिंग का काम ठप रखा
Updated at : 15 Jul 2017 9:50 AM (IST)
विज्ञापन

जीएम ने बकाया वेतन दिलाने का भरोसा दिलाया तब शांत हुए मजदूर पिपरवार : बचरा साइडिंग के असंगठित मजदूरों ने तीन माह के बकाया वेतन, बोनस, जूता, टोपी, पहचान पत्र आदि मांगों को लेकर शुक्रवार को ढाई घंटे तक साइडिंग का कामकाज ठप रखा. इंटक नेता गुंजन कुमारी सिंह व अभय सिंह के नेतृत्व में […]
विज्ञापन
जीएम ने बकाया वेतन दिलाने का भरोसा दिलाया तब शांत हुए मजदूर
पिपरवार : बचरा साइडिंग के असंगठित मजदूरों ने तीन माह के बकाया वेतन, बोनस, जूता, टोपी, पहचान पत्र आदि मांगों को लेकर शुक्रवार को ढाई घंटे तक साइडिंग का कामकाज ठप रखा.
इंटक नेता गुंजन कुमारी सिंह व अभय सिंह के नेतृत्व में लेवलिंग मजदूर, मुंशी व डंपर चालक साइडिंग में धरना पर बैठ गये. इससे डंपरों की कतार लग गयी. सूचना मिलने के बाद सीएचपी/सीपीपी पीओ धनंजय कुमार व साइडिंग मैनेजर बिशप नाथ मजदूरों से बात करने पहुंचे, लेकिन मजदूरों ने मना कर दिया. बाद में जीएम एसएस अहमद अधिकारियों के साथ साइडिंग पहुंचे. मजदूरों से बात की. उनकी समस्या जानने के बाद संबंधित कंपनी से बात कर 20 जुलाई तक हर हाल में बकाया वेतन का भुगतान कराने का भरोसा दिया.
इसके बाद मजदूर शांत हुए. दोपहर साढ़े बारह बजे साइडिंग का काम पुन: शुरू हो सका. मौके पर एसओपी उमेश सिंह, आरपीएल कंपनी के मैनेजर आरके सिंह, राजेश कुमार सिंह, गणेश महतो, सीआइएसएफ कमांडेंट संदीप गुर्जर, अर्जुन प्रसाद, दिलीप चौधरी, सुरेश महतो, विजय महतो, टिंकू साव, गणेश महतो, निर्मल महतो सहित मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




