दहेज के लिए ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप
Updated at : 14 Jul 2017 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी डीएसपी के पहल पर थाना में मामला दर्ज डकरा : डकरा अस्पताल के पीछे रहनेवाली पुनम देवी (22) ने अपने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह की पहल पर ससुरालवालों के विरुद्ध खलारी थाना में धारा 498ए, 323, 341 […]
विज्ञापन
खलारी डीएसपी के पहल पर थाना में मामला दर्ज
डकरा : डकरा अस्पताल के पीछे रहनेवाली पुनम देवी (22) ने अपने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह की पहल पर ससुरालवालों के विरुद्ध खलारी थाना में धारा 498ए, 323, 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इस संबंध में पूनम ने बताया कि 9 मई 2014 को उसकी शादी धरम राम, पिता मेवालाल राम, बेरमो सुभाषनगर के साथ हुई थी.
उस समय उसकी विधवा मां एक लाख रुपये नकद, जेवरात, फर्नीचर आदि दहेज में दिये थे. एक महीने के बाद ससुरालवाले उसे मोटरसाइकिल, दो लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे. इसकी सूचना जब उसने अपने मायकेवालों को दी तब डकरा से कई लोग बेरमो समझौता के लिए गये. वहां पहुंचते ही लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दी.
इसके बाद बराबर उसके साथ मारपीट किया जाने लगा. मायकेवालों से संपर्क भी पूरी तरह से काट दिया गया. शंका होने पर तीन जुलाई को उसके मामा उसे लेने बेरमो गये, लेकिन घर जाने से पहले वे लोग बेरमो थाना गये और पुलिस को साथ लेकर घर गये. घर में पूनम को कैद करके रखा गया था. बेरमो पुलिस की पहल पर उसे मामा के साथ डकरा भेजा गया. पांच जुलाई को खलारी डीएसपी की पहल पर थाना में मामला दर्ज हुआ. सात जुलाई को उसका पति धरम राम ने खलारी थाना में सरेंडर कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




