सहियाओं को मिली अनफिट साइकिल
Updated at : 14 Jul 2017 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : जिले के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रखंडों के सहिया को साइकिल दी गयी है. वितरण अभी भी जारी है. सरकार साइकिल बाजार मूल्य की दर पर क्रय कर संबंधित विभाग को भेजा है. क्या है परेशानी : नयी साइकिल दी गयी, पर उसकी गुणवत्ता को देखें तो इसमें कई खामियां हैं. चक्का का […]
विज्ञापन
खूंटी : जिले के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रखंडों के सहिया को साइकिल दी गयी है. वितरण अभी भी जारी है. सरकार साइकिल बाजार मूल्य की दर पर क्रय कर संबंधित विभाग को भेजा है.
क्या है परेशानी : नयी साइकिल दी गयी, पर उसकी गुणवत्ता को देखें तो इसमें कई खामियां हैं. चक्का का टाल, सही फिटिंग किये बगैर किसी तरह सहियाओं के बीच साइकिल का वितरण कार दिया गया है. अधिकतर सहिया नयी साइकिल को ठीक कराने के लिए साइकिल दुकान पर गयीं. उसकी सही फिटिंग, टाल आदि सही कराने में उन्हें 300 रुपये खर्च करने पड़े.
टायर की गुणवत्ता भी सही नहीं है. इधर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऊपर से साइकिल संवेदक लाकर देते हैं. जैसा देते हैं हम वैसा वितरण कर देते हैं. क्या संवेदक को सही फिटिंग के बगैर ही साइकिल की आपूर्ति कर देना है. इस सवाल पर कोई अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




