महिला उद्यमियों के लिए कार्यशाला
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र खूंटी में शनिवार को महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए एकदिवसीय कार्यशाला
विज्ञापन
खूंटी.
जिला उद्योग केंद्र खूंटी में शनिवार को महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में महिलाओं को उद्योग विभाग से चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी. कार्यशाला में किरण लता ने पीएमइजीपी और पीएमएफएमइ के बारे में बताया. आतेन विश्वासी टोपनो ने मुख्यमंत्री लघु व कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा चलाये जा रहे हैंडीक्राफ्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम, सीएफसी, टूल किट वितरण कार्यक्रम की जानकारी दी. अभिनव राज ने भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं मुद्रा योजना, अन्नपूर्णा योजना, महिला अश्विनी योजना, महिला उद्यमिता प्लेटफार्म के बारे में बताया. मौके पर जिला उद्योग केंद्र से अभिनव राज, चितरंजन कुमार, आशीष वर्मा, पंकज कुमार शर्मा, जॉन हस्सा सहित अन्य उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










