जिलास्तरीय पुस्तक मेला में जुटे लोग
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

बिरसा कॉलेज मैदान में शनिवार को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और झारखंड शिक्षा परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में जिलास्तरीय पुस्तक मेला का आयोजन
विज्ञापन
खूंटी.
बिरसा कॉलेज मैदान में शनिवार को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और झारखंड शिक्षा परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में जिलास्तरीय पुस्तक मेला का आयोजन किया गया. पुस्तक मेला में विभिन्न प्रकाशकों के किताबों का स्टॉल लगाया गया. जिसमें तरह-तरह की किताबों का संग्रह किया गया है. पुस्तक मेला में विभिन्न विद्यालय से आये विद्यार्थियों ने किताबों का अवलोकन किया. बच्चों को कहानियों की किताबें बहुत पसंद आयी. इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. सभी उपस्थित बच्चे, शिक्षक, अभिभावक और पदधारियों ने नाटक का लुत्फ उठाया. मेला के मुख्य अथिति जिला अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी सुनीला ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों और अभिभावकों को पुस्तक से जुड़ने का मौका मिलता है. मौके पर सहायक कार्यक्रम प्रबंधक वंदना, प्रखंड प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










