19 ओवरलोडेड वाहन पकड़े
Updated at : 12 Jul 2017 10:51 AM (IST)
विज्ञापन

डकरा : एनके क्षेत्र में चल रही ओवर लोडिंग कोयला ट्रांसपोर्टिंग की शिकायत के बाद टास्कफोर्स की टीम ने मंगलवार को डकरा में 29 वाहनों को पकड़ा. जिसमें 19 गाड़ी में ओवरलोड कोयला लदा पाया. केडी ओल्ड रेलवे साइडिंग के लिए चलनेवाली भारत बेंज वाहन में क्षमता से आठ से 12 टन अधिक कोयला लदा […]
विज्ञापन
डकरा : एनके क्षेत्र में चल रही ओवर लोडिंग कोयला ट्रांसपोर्टिंग की शिकायत के बाद टास्कफोर्स की टीम ने मंगलवार को डकरा में 29 वाहनों को पकड़ा. जिसमें 19 गाड़ी में ओवरलोड कोयला लदा पाया. केडी ओल्ड रेलवे साइडिंग के लिए चलनेवाली भारत बेंज वाहन में क्षमता से आठ से 12 टन अधिक कोयला लदा हुआ मिला. सैनिक ट्रांसपोर्ट कंपनी यहां भारत बेंज से कोयला ट्रांसपोर्टिंग कर रही है. कोयला लदा हुआ वाहन सहित इस गाड़ी का वनज नियम से 31 टन होना चाहिए ,लेकिन पकड़े गये 10 गाड़ियों का वजन 48 से 50 टन था.
सैनिक की यह गाड़ी क्षेत्र में 70-80 की संख्या में चल रहे हैं. वहीं टीसीपीएल का तीन, एकेटी का तीन और लोकल सेल की तीन गाड़ियों को भी ओवरलोड के कारण पकड़ा गया. सभी का वजन कराने के बाद टास्कफोर्स में शामिल डीटीओ नागेंद्र पासवान, डीएमओ योगेन्द्र बड़ाइक, डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार थे. इधर विस्थापित नेता अशोक राम ने आरोप लगाया है कि यह छापेमारी सिर्फ दिखावे की कार्रवाई है. केडी ओल्ड में चलनेवाला भारत बेंज से खुलेआम ओवरलोड करके कोयला ढुलाई हो रही है. कोयला को ढंका भी नहीं जाता है और न ही लोडिंग प्वाइंट पर इन वाहनों का कांटा होता है.
टास्कफोर्स में शामिल अधिकारी छापेमारी करते हैं, तब वाहन मालिकों, ट्रांसपोर्टर और सीसीएल अधिकारियों पर मुकदमा नहीं होता है.
प्रबंधन पर की प्राथमिकी : टास्कफोर्स की टीम ने पिपरवार प्रबंधन प्रमुख के खिलाफ प्राथमिकी करायी है़ प्राथमिकी में ओवरलोड कोयला ट्रांसपोर्ट कराने का आरोप लगाया है. यह जानकारी डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने दी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




