10 जुलाई तक बांटे खाद्यान्न नहीं, तो प्राथमिकी : एमओ

Updated at : 07 Jul 2017 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
10 जुलाई तक बांटे खाद्यान्न नहीं, तो प्राथमिकी : एमओ

इटखोरी : टूरिस्ट कांप्लेक्स में गुरुवार को एमओ मनोज कुमार ने पीडीएस डीलरों के साथ बैठक की. इसमें इटखोरी व मयूरहंड प्रखंड के डीलर उपस्थित हुए. बैठक में कैशलेस व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर व कार्डधारियों को कैशलेस राशन देने की व्यवस्था को चालू करने का निर्देश दिया गया. कार्डधारियों के सभी सदस्यों का […]

विज्ञापन
इटखोरी : टूरिस्ट कांप्लेक्स में गुरुवार को एमओ मनोज कुमार ने पीडीएस डीलरों के साथ बैठक की. इसमें इटखोरी व मयूरहंड प्रखंड के डीलर उपस्थित हुए. बैठक में कैशलेस व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर व कार्डधारियों को कैशलेस राशन देने की व्यवस्था को चालू करने का निर्देश दिया गया.
कार्डधारियों के सभी सदस्यों का आधार कार्ड लेने काे कहा गया, अन्यथा आधार कार्ड नहीं देनेवाले व्यक्ति का राशन उठाव बंद हो जायेगा. 10 मार्च तक पूर्ण राशन का वितरण करने का निर्देश दिया. आदेश का पालन नहीं करनेवाले डीलरों पर प्राथमिकी दर्ज व निलंबन की कार्रवाई की जायेगी. बैठक में डीलर संघ के अध्यक्ष सीताराम सिंह, विकास सिंह, मृत्युंजय सिंह, गौतम सिंह, राजेंद्र सिंह, चंचला देवी, भोला दांगी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola