बच्चे शिक्षित होंगे, तो परिवार में खुशियां आयेगी : प्रमुख
Updated at : 07 Jul 2017 10:18 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : राज्य परियोजना निदेशक के तत्वावधान में मारंगहादा पंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय भूतगांव में गुरुवार को रात्रि शिक्षा अखाड़ा का आयोजन किया गया. प्रमुख रूकमिला देवी ने कहा कि शिक्षा व चीज है, जिसे ग्रहण कर ही क्षेत्र में खुशहाली व समुचित विकास लाया जा सकता है. उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को […]
विज्ञापन
खूंटी : राज्य परियोजना निदेशक के तत्वावधान में मारंगहादा पंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय भूतगांव में गुरुवार को रात्रि शिक्षा अखाड़ा का आयोजन किया गया. प्रमुख रूकमिला देवी ने कहा कि शिक्षा व चीज है, जिसे ग्रहण कर ही क्षेत्र में खुशहाली व समुचित विकास लाया जा सकता है. उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की.
उप प्रमुख जितेंद्र कश्यप ने कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी समाज व क्षेत्र का विकास संभव नहीं है. शिक्षित व्यक्ति से ही शिक्षित समाज की कामना की जा सकती है. बीइइओ इंद्रदेव कुमार ने अनिवार्य व नि:शुल्क शिक्षा पर विस्तृत जानकारी दी. मौके पर मुखिया बहालेन टूटी, बीपीओ अजय राम, प्रधानाध्यापक भोलानाथ चौधरी, पारस नाथ महतो, प्रेमचंद महतो, अशोक कुमार, कमला, हीरामणि बारला, अजीत मिश्र, कृष्णा मोहन कुमार, रेखा, अनुज, राजीव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




