ठीक होकर डकरा पहुंचा कोरोना मरीज, भय

कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होने पर डकरा आया. फिर भी पूरे क्षेत्र में हड़कंप है. मरीज को फिलहाल डकरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है
डकरा : कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होने पर डकरा आया. फिर भी पूरे क्षेत्र में हड़कंप है. मरीज को फिलहाल डकरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. गुरुवार को उसे रिम्स जांच के लिए भेजा जायेगा. जानकारी के अनुसार मरीज हरियाणा में था. रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.
वहां इलाज कराने के बाद जब ठीक हो गया तो दिल्ली होते हुए दो दिन पहले डकरा आया. यहां आते ही उसे कोरेंटिन में भेज दिया गया था. लेकिन जब लोगों को उसकी जानकारी मिली तो आसपास के लोगों में भय हो गया.
अस्पताल प्रमुख डॉ ललन दास ने बताया कि मरीज में फिलहाल कोरोना के कोई लक्षण नहीं है, लेकिन उनका ट्रैवल हिस्ट्री को देखते हुए सैंपल जांच के लिए रिम्स भेजा जायेगा. ज्ञात हो कि खलारी थाना क्षेत्र में पहला एेसा कोरोना संक्रमित मरीज आया है जो, ठीक भी हो गया है.
posted by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










