Sarkari Naukri 2021:झारखंड में आने वाली है बंपर वैकेंसी, सीएम हेमंत सोरेन ने खाली पदों को भरने का दिया निर्देश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Oct 2021 4:55 PM

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि 31 अक्टूबर 2021 से पहले ही सभी विभाग नियुक्ति/सेवाशर्त से संबंधित नियमावलियों की विसंगतियां दूर कर विज्ञापन प्रकाशित करें. वर्ग तीन एवं चार से जुड़ी नियुक्तियों के संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के आलोक में नियमावली में किए गए संशोधन का अनुपालन सुनिश्चित करें.

विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021, रांची न्यूज : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित बैठक में नियुक्ति कार्य में तेजी लाने को लेकर अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, अन्य सभी विभागों, झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर नियुक्ति कार्यों में तेजी लाएं. किसी भी विभाग की ओर से भर्तियों को लंबित न रहने दिया जाए.

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिले और नियुक्ति प्रक्रिया किसी भी स्तर पर लंबित नहीं रहे. सभी विभागों में लंबित नियुक्ति प्रक्रियाओं को एक निश्चित समय सीमा के अंतर्गत हर हाल में पूरा कर लिया जाए. इसके लिए एक बेहतर प्लान बनाकर कार्य करें, जिससे तय समय में नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा किया जा सके.

Also Read: Tourist Places In Jharkhand : झारखंड में जंगल सफारी से पर्यटन स्थलों का आनंद ले रहे पर्यटक, ऐसे करें बुकिंग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 31 अक्टूबर 2021 से पहले ही सभी विभाग नियुक्ति/सेवाशर्त से संबंधित नियमावलियों में जितनी भी विसंगतियां हैं, उन्हें दूर कर विज्ञापन प्रकाशित करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ग तीन एवं चार से संबंधित नियुक्तियों के संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के आलोक में नियमावली में जो संशोधन किए गए हैं, उसका अनुपालन सभी विभाग जल्द सुनिश्चित करें. इससे राज्य के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलेगा और विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को तत्काल भरा जा सकेगा. इस बैठक में झारखंड के मुख्य सचिव, सभी अपर मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Also Read: Jharkhand News : कस्तूरबा गांधी विद्यालय के दर्जनों शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों की दिवाली व छठ रहेगी फीकी !

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola