Jharkhand Weather Forecast : ठंड की दस्तक के साथ झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कब से बढ़ेगी सर्दी
झारखंड की राजधानी रांची में ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की और गिरावट हो सकती है. 26 अक्टूबर से कहीं-कहीं कुहासा की संभावना व्यक्त की गयी है.
Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. बारिश थमने के साथ ही ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आयेगी. न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की और गिरावट हो सकती है. आकाश साफ रहने से दिन में धूप में गर्मी रहेगी, लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट आ सकती है. 26 अक्टूबर को कुहासा की संभावना है.
आपके शहर में
झारखंड की राजधानी रांची में ठंड ने दस्तक दे दी है. पिछले 24 घंटे में रांची का तापमान लगभग 3.6 डिग्री सेल्सियस गिर गया. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की और गिरावट हो सकती है. 26 अक्टूबर से कहीं-कहीं कुहासा की संभावना व्यक्त की गयी है.
Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, थमेगी बारिश, कब से होगा मौसम साफ
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, आकाश साफ रहने से दिन में धूप में गर्मी रहेगी, लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट आ सकती है. आपको बता दें कि 19 अक्टूबर को रांची का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा. 20 अक्टूबर को 21.5 डिग्री रहा. 21 अक्टूबर को 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया. डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा. दूसरी तरफ रांची में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
मौसम में आये बदलाव का असर बच्चों व बुजुर्गों पर ज्यादा पड़ने की आशंका है. चिकित्सक के अनुसार, इस मौसम में बच्चों व बुजुर्गों को संभल कर रहने की जरूरत है. मौसम में बदलाव से सर्दी, जुकाम व बुखार होने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए बच्चे व बुजुर्ग सतर्क रहें और स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें.
Also Read: धनबाद जज केस : झारखंड हाईकोर्ट की फटकार, सचिवालय के बाबुओं की तरह काम कर रही CBI
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए