ePaper

जेपीएससी : मेडिकल अफसर नियुक्ति साक्षात्कार शुरू, पहले दिन 64 अभ्यर्थी हुए शामिल

Updated at : 06 Aug 2020 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
जेपीएससी : मेडिकल अफसर नियुक्ति साक्षात्कार शुरू, पहले दिन 64 अभ्यर्थी हुए शामिल

जेपीएससी : मेडिकल अफसर नियुक्ति साक्षात्कार शुरू, पहले दिन 64 अभ्यर्थी हुए शामिल

विज्ञापन

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने राज्य में 380 मेडिकल अफसर की नियुक्ति के लिए पांच अगस्त से साक्षात्कार लेना शुरू कर दिया. बुधवार को पहले दिन 64 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए. लगभग छह अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार तिथि में परिवर्तन करा लिया है. आयोग ने साक्षात्कार लेने के लिए पांच बोर्ड का गठन किया है.

साक्षात्कार 24 अगस्त तक चलेगा. इसमें शामिल होनेवाले उम्मीदवारों व विशेषज्ञों द्वारा कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है. राज्य सरकार ने इस साक्षात्कार में बाहर से आनेवाले अभ्यर्थियों के लिए पहले ही 14 दिन के कोरेंटिन से मुक्त रखने का आदेश जारी कर दिया है. वहीं, दस्तावेज वेरिफिकेशन व साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित होनेवाले अभ्यर्थियों के लिए मास्क लगाना और अपने स्मार्ट फोन में आरोग्य सेतु एेप डाउनलोड कर उसका उपयोग करना अनिवार्य किया गया है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola