ePaper

PHOTOS: युवा आक्रोश रैली के लिए रांची आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को जहां-तहां रोका, पुलिस से नोंकझोंक

Updated at : 23 Aug 2024 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
yuva aakarosh rally bit mesra ranchi

बीआईटी मेसरा के पास पुलिस से भाजपा नेताओं की हुई नोंकझोंक. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand Politics: झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा की युवा आक्रोश रैली में आ रहे नेताओं और कार्यकर्ताओँ को जहां-तहां रोका गया. मेसरा में पुलिस से नोंकझोंक हुई.

विज्ञापन

Jharkhand Politics: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ निकाली गई युवा आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए रांची आ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं को राजधानी से पहले जहां-तहां रोक दिया गया. भाजपा कार्यकर्ताओं को जहां रोका गया, उन्होंने वहीं पर झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन वाली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया.

बीआईटी मेसरा के पास भाजपा की 7 बसों को रोके जाने से नाराज हुए भाजपा कार्यकर्ता. फोटो : प्रभात खबर

बीआईटी मेसरा के पास पुलिस से भाजपा नेताओं की नोंकझोंक

राजधानी रांची के बीआईटी थाना क्षेत्र के रिंग रोड गोलंबर नेवरी चौक पर पुलिस ने 7 बसों को रोक दिया. इससे नाराज मेसरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता पुलिस के साथ उलझ गए. पुलिस और भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की नोंकझोंक भी हुई.

पलामू और लातेहार से आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को रातू चट्टी में रोका गया. फोटो : प्रभात खबर

पलामू-लातेहार से आ रहे भाजपा नेताओं को रातू चट्टी में रोका

पलामू और लातेहार जिले से आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहनों को रातू चट्टी में पुलिस ने रोक दिया. नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहीं पर वाहनों से उतरकर हेमंत सोरेन सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी.

सिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं को अनगड़ा में रोका गया. बैठकर करने लगे प्रदर्शन. फोटो : प्रभात खबर

सिल्ली से आ रहे भाजपा नेताओं को अनगड़ा में रोका गया

सिल्ली से आ रहे वाहनों को अनगड़ा में रिंगरोड के समीप पुलिस ने रोक दिया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहीं पर सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. ओरमांझी में भी बैरिकेडिंग लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की गई. यहां पर नाराज भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जबरन बैरिकेडिंग हटा दिया और रांची की ओर चल पड़े.

गुमला में रोके जाने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सड़क पर शुरू कर दिया प्रदर्शन. फोटो : प्रभात खबर

गुमला के भाजपा कार्यकर्ता बोड़ेया में रोके गये

गुमला जिले में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोका गया. कई जगह भाजपा नेता विरोध में सड़क पर बैठ गए. इसके बाद पुलिस उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दे दी. नागफेनी, सिसई, भरनो और बेड़ो थाना क्षेत्र में कई जगहों पर भाजपा नेताओं को रोका गया. जिला युवा अध्यक्ष संदीप प्रसाद ने कहा कि सरकार के इशारे पर हमें रांची जाने से रोका गया. रांची के बोड़ेया में गुमला के सभी भाजपा नेताओं को रोक दिया गया.

Also Read

युवा आक्रोश रैली : ओरमांझी में बैरिकेडिंग हटाकर मोरहाबादी चले भाजयुमो कार्यकर्ता, देखें VIDEO

Jharkhand News: रांची के इस इलाके में प्रशासन ने 12 घंटे के लिए लगाई निषेधाज्ञा, जानें वजह

रांची में आज भाजपा युवा मोर्चा निकालेगा आक्रोश रैली, जवाब में झामुमो का अधिकार मार्च

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चास में निकाला मशाल जुलूस, युवा आक्रोश रैली को सफल बनाने की अपील

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola