झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र से पहले अंदर भाजपा और बाहर पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन

विधानसभा के गेट पर प्रदर्शन करते भाजपा विधायक. फोटो : प्रभात खबर
Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में भाजपा ने और परिसर के बाहर सहायक पुलिसकर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया.
Jharkhand News: झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर के अंदर और बाहर जमकर हंगामा हुआ. विधानसभा परिसर के अंदर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने प्रदर्शन किया. धरना दिया. वहीं, विधानसभा परिसर के बाहर सहायक पुलिसकर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया.
समायोजन की मांग पर सहायक पुलिसकर्मियों ने किया प्रदर्शन
सहायक पुलिसकर्मी अपनी सेवा को समायोजित करने की मांग कर रहे हैं. इसके समर्थन में पुलिसकर्मी 2 जुलाई से मोरहाबादी मैदान में आंदोलन कर रहे हैं. विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान इन्होंने वहां पहुंचकर अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया.
विधानसभा परिसर में हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा का धरना
उधर दूसरी ओर, विधानसभा परिसर के अंदर मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. विपक्षी दल के विधायकों ने सरकार पर भ्रष्टाचार और युवाओं के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया. भाजपा विधायकों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थी, जिस पर तरह-तरह के नारे लिखे थे.
हेमंत सोरेन सरकार से भाजपा ने मांगा इस्तीफा
भाजपा नेताओं ने इस सरकार को कोयला, पत्थर, बालू और जमीन लुटवा करार दिया. भाजपा विधायकों ने हेमंत सोरेन को सत्ता का भूखा और युवाओं के सपनों का हत्यारा बताया. कहा कि स्नातक को 5000 रुपए और स्नातकोत्तर को 7000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ. भाजपा विधायकों ने कहा कि राज्य की चौपट विधि व्यवस्था के लिए हेमंत सोरेन इस्तीफा दें.
Also Read
Hemant Soren Floor Test LIVE: हेमंत सोरेन के विश्वास मत से पहले भाजपा का जोरदार प्रदर्शन
हेमंत सोरेन सरकार ने राजभवन से लिया समय, विश्वासमत के बाद आज ही शपथ लेंगे नये मंत्री
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




