Jharkhand Cabinet Expansion: हेमंत सोरेन के 11 मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ, प्रोजेक्ट में हुई कैबिनेट की बैठक

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Cabinet Expansion LIVE Updates

Jharkhand Cabinet Expansion LIVE: चंपाई सोरेन से सत्ता की कमान संभालने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत पेश किया और जीत भी लिया. सरकार के पक्ष में 45 वोट पड़े. विपक्ष में 0 वोट पड़े. मंत्रिमंडल का विस्तार करने के बाद कैबिनेट की बैठक भी की. इससे पहले सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया.

विज्ञापन

हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के 11 मंत्रियों ने ली शपथ, कैबिनेट की बैठक थोड़ी देर में

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. 11 मंत्रियों को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन के बिरसा मंडप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. मंत्रिमंडल में 2 नए चेहरों को शामिल किया गया है. थोड़ी देर में कैबिनेट की बैठक होगी.

दीपिका पांडेय सिंह पहली बार बनीं मंत्री

कांग्रेस कोटे से दीपिका पांडेय सिंह को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है. उन्होंने भी राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.

जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी भी बनीं मंत्री

झारखंड के दिवंगत शिक्षा एवं आबकारी मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को फिर से मंत्री बनाया गया है. राजभवन के बिरसा मंडप में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

हफीजुल हसन ने उर्दू में ली शपथ

हफीजुल अंसारी ने उर्दू में अल्लाह के नाम पर शपथ ली. राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. झामुमो के नेता हफीजुल हसन इसके पहले भी सरकार में मंत्री थे.

मिथिलेश कुमार ठाकुर फिर बने मंत्री

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और गढ़वा के विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर को भी आज मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. इसके पहले भी वह झारखंड के मंत्री थे. आज राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

पहली बार मंत्री बने इरफान अंसारी, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

कांग्रेस कोटे से डॉ इरफान अंसारी ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वह पहली बार झारखंड के मंत्री बने हैं. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola