हेमंत सोरेन सरकार ने राजभवन से लिया समय, विश्वासमत के बाद आज ही शपथ लेंगे नये मंत्री

विधानसभा में आज विश्वास मत पेश करेंगे हेमंत सोरेन. फोटो : प्रभात खबर
Hemant Soren Floor Test: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार आज विधानसभा में विश्वास मत पेश करेगी. इसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा.
Hemant Soren Floor Test: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को सदन से विश्वास मत हासिल करेंगे. वर्तमान विधानसभा के कार्यकाल में हेमंत सोरेन की यह दूसरी पारी होगी. वह सदन में दुबारा विश्वास मत लेने पहुंचेंगे. सत्ता पक्ष के पास बहुमत का मजबूत आंकड़ा है. ऐसे में हेमंत सोरेन सरकार को फ्लोर टेस्ट में विशेष परेशानी नहीं है.
आज ही होगा हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार
मुख्यमंत्री श्री सोरेन आज ही अपनी सरकार का कैबिनेट विस्तार करेंगे. श्री सोरेन कैबिनेट विस्तार में 11 मंत्रियों की पूरी टीम लेकर आ सकते हैं. मंत्रियों के शपथ ग्रहण समाराेह के लिए राजभवन से दोपहर 3.30 बजे का समय मांगा गया है. राजभवन ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी भी शुरू कर दी है. शपथ ग्रहण समारोह के लिए अतिथियों को निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं.
- सदन में आज हेमंत सोरेन हासिल करेंगे विश्वासमत, पक्ष-विपक्ष ने जारी किया ह्विप
- राजभवन से 3:30 बजे का समय सरकार ने लिया, मंत्रियों की सूची आज भेजी जायेगी राजभवन
- विशेष सत्र को लेकर पक्ष-विपक्ष की हुई बैठक, सरकार की नाकामी गिनायेगा विपक्ष
पक्ष-विपक्ष ने एक दिन पहले तैयार की रणनीति
इधर, विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र के लिए पक्ष-विपक्ष के विधायकों की रविवार को बैठक हुई. सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक राजधानी रांची के कांके रोड स्थित सीएम आवास में हुई. इसमें सदन में सभी विधायकों से समय पर पहुंचने के लिए कहा गया है. वहीं, विधानसभा में विधायकों को इंटैक्ट रहने के लिए कहा गया. इसके साथ ही बैठक में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को दौरान विपक्ष को घेरने की रणनीति बनी.
हम पूरी तैयारी के साथ सदन में जायेंगे. हेमंत सोरेन ने अपने पाप धोने के लिए फिर से कुर्सी हथिया ली है. वह सारे सबूत मिटाना चाहते हैं. चंपाई सोरेन के मुख्यमंत्री पद पर रहते यह संभव नहीं था. हेमंत सोरेन के नेतृत्ववाली पार्ट-वन सरकार ने दर्जनों घोटाले किये हैं. इस पर पर्दा डालने की कोशिश हो रही है.
विरंची नारायण, भाजपा के मुख्य सचेतक
मुख्यमंत्री के निशाने पर भाजपा और केंद्र सरकार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने भाषण में भाजपा और केंद्र सरकार को निशाने पर लेंगे. इडी की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाये जायेंगे. राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार को मुद्दा बनाया जायेगा.

सरकार की नाकामियां गिनाने को तैयार विपक्ष
वहीं, भाजपा कार्यालय में विपक्षी विधायकों की बैठक हुई. इसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी ने विशेष सत्र को लेकर विधायकों के साथ रणनीति बनायी. विपक्ष सदन में राज्य सरकार की नाकामियों की गिनायेगी. साथ ही चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से विदाई को भी मुद्दा बनाकर घेरने का प्रयास करेंगे.
सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो बीमार
सिंदरी से भाजपा के विधायक इंद्रजीत महतो तीन वर्षों से बीमार हैं. उनका इलाज हैदराबाद में हो रहा है. उनका सदन में उपस्थित होना मुश्किल है. ऐसे में सदन में विधायकों की संख्या 76 होगी. भाजपा का एक वोट भी घटेगा.
इंडिया गठबंधन के पास बहुमत से काफी बड़ा आंकड़ा है. गठबंधन के सभी विधायक एकजुट हैं. हेमंत सोरेन सरकार तेजी से राज्य के विकास में जुटेगी. जनहित के काम प्राथमिकता के आधार पर होंगे. यह सरकार झारखंडियों के दु:ख-दर्द से सरोकार रखने वाली सरकार है. भाजपा के भ्रम और झूठ में लोग आने वाले नहीं हैं.
प्रदीप यादव, विधायक, कांग्रेस
चमरा लिंडा विधानसभा से रह सकते हैं अनुपस्थित
झामुमो विधायक और लोहरदगा से बागी होकर संसदीय चुनाव लड़नेवाले चमरा लिंडा सदन से अनुपस्थित हो सकते हैं. उनकी अनुपस्थिति के बाद भी सरकार की सेहत पर असर पड़नेवाला नहीं है.
Also Read
झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन के विश्वास मत से पहले सभी अधिकारियों के लिए जारी हुआ ये निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




