ePaper

हेमंत सोरेन बोले- षड्यंत्रों पर विजय पाकर फिर से राज्य की स्टेयरिंग अपने हाथ में ली, भाजपा ने कहा- एक्सीडेंट कराने बैठे हैं हेमंत

Updated at : 06 Jul 2024 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
hemant soren shivraj singh chouhan

हेमंत सोरेन और शिवराज सिंह चौहान.

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ लेने के बाद राज्य की स्टेयरिंग अपने हाथ में लेने की बात कही, तो भाजपा ने क्या जवाब दिया, पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand News: हेमंत सोरेन की ड्राइविंग पर सरकार और विपक्ष की ओर से बयानबाजी हुई है. हेमंत सोरेन ने कहा है कि षड्यंत्रों पर विजय पाकर फिर से राज्य की स्टेयरिंग अपने हाथ में ली, तो भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि हेमंत सोरेन एक्सीडेंट कराने के लिए ड्राइविंग सीट पर बैठे हैं.

पदभार ग्रहण करने के बाद कार ड्राइव करके लौटे थे हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में फिर से शपथ लेने क बाद हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन से खुद ही कार ड्राइव करके सीएम आवास लौटे थे. बगल में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन बैठी थीं. उसी दौरान कल्पना ने मुख्यमंत्री का जनता के नाम एक वीडियो संदेश अपने मोबाइल से रिकार्ड किया.

हेमंत सोरेन के वीडियो को 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

इसमें हेमंत सोरेन कह रहे हैं कि अंततोगत्वा सारे षड्यंत्रों पर विजय पाकर हमने पुन: राज्य के विकास की स्टेयरिंग अपने हाथ में ली है. कल्पना सोरेन ने शुक्रवार सुबह 7:49 बजे अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर करीब 11 मिनट का यह वीडियो संदेश पोस्ट किया है. उनके इस वीडियो को अब तक 1.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Also Read : हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद जारी किया VIDEO, यूं छलका दर्द

झारखंड सोने की चिड़िया लेकिन लोग रोटी के लिए कर रहे संघर्ष

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने राज्य, यहां के आदिवासी-मूलवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यकों, गरीब, किसान, महिलाएं, युवाओं, जल-जंगल और जमीन को लेकर हमने बहुत कुछ सोच रखा है. झारखंड को लोग सोने की चिड़िया कहते हैं, लेकिन दुख होता है कि यहां के लोग दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करते हैं, पलायन करते हैं.

अब तक की किसी सरकार ने नहीं दिखाई संवेदनशीलता

हेमंत सोरेन कहते हैं कि इतने वर्षों तक चाहे किसी की भी सरकार रही हो, राज्य के प्रति जो संवेदनशीलता होनी चाहिए थी, वह नहीं रही. श्री सोरेन ने कहा कि वर्ष 2019 में राज्य की जनता ने हमें राज्य को दिशा देने का जिम्मा दिया. तुरंत कोरोना महामारी आ गयी. उस वक्त देश और राज्य की क्या स्थिति थी, सभी को पता है. दवा व डॉक्टरों की कमी और सीमित संसाधनों के बीच काम किया. हमारे दो-दो मंत्री शहीद हो गये. क्योंकि वे इस संकट में भी सड़क पर उतरकर काम करते रहे.

मैं भी राजनीति का शिकार हुआ

हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार चलाने के दौरान कई अवरोध आये. सरकार गिराना, विधायकों को खरीदना, एक अजीब सी राजनीति चली. इसका शिकार मैं भी हुआ. इसके कारण मुझे भी पांच महीने जेल में रहना पड़ा. मगर जो ताकत राज्य की जनता ने मुझे 2019 में दी थी, उसके दम पर मैंने सरकार को खरोंच भी नहीं आने दी. चंपाई सोरेन जी को सत्ता सौंप दी और मैं जेल चला गया. 5 महीने बाद न्यायालय के आदेश के बाद मैं बाहर आया, फिर से राज्य को दिशा देने और 2019 में जो संकल्प लिया था, उसे पूरा करने.

राज्य के हर व्यक्ति के लिए तेजी से काम करेंगे

हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में बहुत सी चुनौतियां हैं, बहुत से विषयों पर काम करने की जरूरत है. केंद्र सरकार की नीतियों के कारण रोजगार दिन-ब-दिन घट रहे हैं. छोटे और मंझोले उद्योग बंद हो रहे हैं, देश छोड़ कर जा रहे हैं. हमारे नौजवान भटकने को मजबूर हैं. हमारे कार्यकाल में, आपको जरूर एहसास होगा कि वर्तमान सरकार की सोच और उद्देश्य क्या है. किस रास्ते आगे बढ़ेगी. हमारा मूल वादा झारखंड के आदिवासी-मूलिवासियों के प्रति प्राथमिकता है.

हेमंत सोरेन सरकार की वजह से जनता परेशान : शिवराज

केंद्रीय मंत्री व भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को पार्टी के आला नेताओं के साथ बैठक की. घोषणा पत्र समिति के संयोजक ने भावी कार्य योजना की जानकारी दी. वहीं आरोप पत्र समिति के संयोजक विरंची नारायण ने राज्य सरकार की खामियों पर रिपोर्ट रखी. बैठक के बाद श्री चौहान ने पत्रकारों से कहा कि हेमंत सोरेन का ड्राइविंग सीट पर बैठना एक्सीडेंट ही करायेगा. ये जितने दिन ड्राइविंग करेंगे, राज्य की जनता का नुकसान ही होगा.

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड बर्बाद हुआ

शिवराज चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड पहले भी बर्बाद हुआ और आगे और होगा. राज्य की जनता परेशान है. हर तरफ लूट मची है. बिना पैसे के कोई काम नहीं होता. प्रधानमंत्री आवास के लिए बालू नहीं मिल रहा. यह ‘ठगबंधन सरकार’ धोखेबाज है. लोग छह महीने से पेंशन के लिए तरस रहे हैं. बिजली गायब रहती है. भ्रष्टाचार के कारण सरकार के पूर्व मंत्री और पदाधिकारी जेल में हैं.

भाजपा की बैठक में शामिल हुए ये नेता

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री व सांसद आदित्य साहू, सांसद डॉ प्रदीप वर्मा व बीडी राम, महामंत्री मनोज सिंह, विधायक सीपी सिंह, बिरांची नारायण, अनंत ओझा, नवीन जायसवाल, केदार हाजरा, अमित मंडल, सुनीता सिंह, अरुण उरांव सहित कई नेता मौजूद थे.

घोषणा पत्र के लिए हर वर्ग और संगठन से सुझाव लेगी भाजपा

बैठक में तय किया गया कि पार्टी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समाज के हर वर्ग से सुझाव लेगी. युवा, किसान, जनजातीय समाज सहित जन संगठनों तक पहुंचेगी. संविदा कर्मी, आउट सोर्सिंग पर काम करनेवालों व अन्य कर्मियों के साथ चर्चा होगी.

Also Read

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन का विश्वास मत 8 को, 9 को हो सकता है कैबिनेट विस्तार

जब हेमंत सोरेन का जन्म हुआ, देश में लगा था आपातकाल, घर पर नहीं थे शिबू सोरेन

5 महीने बाद हेमंत ने थामी कार की स्टीयरिंग, साथ में थीं कल्पना, बोले- आगे से हट जाएं…

Jharkhand Politics: हेमंत के पास बहुमत का मजबूत आंकड़ा इंडिया गठबंधन के पक्ष में हैं 47 विधायक

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola