जिप उपाध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन का किया स्वागत

काशीटांड़ गांव में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन का स्वागत जिला परिषद उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी एवं समाजसेवी महेंद्र मंडल ने किया.
विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के काशीटांड़ गांव में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन का स्वागत जिला परिषद उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी एवं समाजसेवी महेंद्र मंडल ने किया. मौके पर जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी वर्ग, जाति समुदायों को कभी अलग नजर से नहीं देखती है. देश के प्रधानमंत्री एवं उनके सहयोगी दल का एक ही नारा है समुदाय एवं जाति धर्म से भेदभाव नहीं करना है. अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए 10 वर्षों से लोगों को उनके बैंक अकाउंट में भेजा जाता है, जब से नरेंद्र मोदी ने देश का कमान संभालें है. तब से देश में अमन -चैन और शांति से सभी वर्गों के लोग रह रहे हैं. इनका एक ही नारा है सबका साथ सबका विकास. कहा कि लोकसभा चुनाव को एक राष्ट्र त्योहार की तरह लें. पहले मतदान फिर जलपान के साथ एक जून को सभी मतदाता अपने मतों का उपयोग करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




