बाइक से गिरकर युवक घायल, धनबाद रेफर

Updated:
विज्ञापन
बाइक से गिरकर युवक घायल, धनबाद रेफर

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर थाना क्षेत्र के कमलपुरा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर थाना क्षेत्र के कमलपुरा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एम्बुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, ड़ाभाकेंद्र गांव निवासी विनोद मोहली बाइक पर सवार होकर घर से मेहमानी के लिए केंदुआटांड़ जा रहा था. तभी उसका बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे विनोद मोहली गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसको पडा हुआ देखा तो हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी. तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola