हाइटेंशन तार के खंभे चढ़ा युवक, पुलिस ने उतारा

चरकादह गांव में बबलू मुर्मू (अर्द्ध विक्षिप्त) बहियार में लगे बिजली के हाइटेंशन तार के खंभे की चोटी पर चढ़ गया. पुलिस ने उसे सुरक्षित उतरवाया.
बिंदापाथर. चरकादह गांव में बबलू मुर्मू (अर्द्ध विक्षिप्त) बहियार में लगे बिजली के हाइटेंशन तार के खंभे की चोटी पर चढ़ गया. युवक को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. हाई वोल्टेज ड्रामा के पश्चात पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा. सुबह युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया था. स्थानीय लोगों ने उसे खंभे से नीचे उतारने का प्रयास किया पर वह ऊपर ही बैठा रहा. लोगों ने घटना की सूचना बिंदापाथर पुलिस व बिजली विभाग को दी. एएसआइ जयदेव मुर्मू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व किसी तरह युवक को नीचे उतारा. पुलिस ने युवक को शारीरिक जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










