विश्व यक्ष्मा दिवस पर करमाटांड़ प्रखंड के तीन पंचायत होंगे टीबीमुक्त घोषित

Published by : BINAY KUMAR Updated At : 23 Mar 2025 11:21 PM

विज्ञापन

टीबी को खत्म करने के लिए भारत सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन मिलकर काम कर रहे हैं. विश्व यक्ष्मा दिवस पर राज्य से जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड के तीन पंचायतों को टीबीमुक्त घोषित किया जायेगा.

विज्ञापन

जामताड़ा. देश भर में 24 मार्च को विश्व यक्ष्मा दिवस मनाया जाता है. टीबी को खत्म करने के लिए भारत सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन मिलकर काम कर रहे हैं. विश्व यक्ष्मा दिवस पर राज्य से जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड के तीन पंचायतों को टीबीमुक्त घोषित किया जायेगा. इसमें पैकबड़, फोफनाद व बारादाहा पंचायत शामिल हैं. 24 मार्च को यक्ष्मा विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर इन तीनों पंचायत के मुखिया व अन्य को सम्मानित किया जायेगा. वहीं दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक जिला से जिला यक्ष्मा पदाधिकारी व राज्य स्तर के एसटीओ को सम्मानित करेंगे. बता दें कि टीबी मरीजों के इलाज को लेकर निक्षय मित्र के रूप में जिले के स्वास्थ्य अधिकारी मरीजों को गोद लिये हैं. इनमें सीएस, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, डैम, विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से एक-एक टीबी मरीजों को गोद लेकर देखभाल कर रहे हैं.

जिले में दो माह में 152 टीबी मरीज मिले :

जामताड़ा जिले में इस वर्ष दो माह में 152 टीबी मरीज मिले हैं, जिसका इलाज विभाग की ओर से किया जा रहा है. जबकि वर्ष 2023 में 977 टीबी के मरीज मिले, तो वर्ष 2024 में 1035 टीबी मरीज मिले, जिनका इलाज विभाग की ओर से नि:शुल्क किया जा रहा है. साथ ही इन टीबी मरीजों को सरकार की ओर से पौष्टिक आहार के लिए प्रतिमाह 1000 रुपये दिया जाता है. वहीं जामताड़ा जैसे आदिवासी जिले के मरीजों को अलग से 750 रुपये साल में एक बार दिया जाता है ताकि पौष्टिक आहार का सेवन कर सकें.

क्या कहते हैं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी :

जिले में टीबी मरीजों की खोज कर इलाज किया जाता है. साथ ही टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को इसके लक्षणों, कारणों, बचाव और इलाज के बारे में जानकारी देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

– डॉ डीसी मुंशी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जामताड़ा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola