विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छता और सम्मान पर कार्यशाला

Updated:
विज्ञापन
विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छता और सम्मान पर कार्यशाला

करमाटांड़ प्रखंड सभागार में विश्व शौचालय दिवस पर “हमारा शौचालय हमारा सम्मान ” थीम पर कार्यशाला आयोजित हुई। प्रखंड समन्वयक मो. आलम अंसारी ने हर परिवार से शौचालय के उपयोग और रख-रखाव की जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया। स्वच्छता को स्वास्थ्य और सम्मान से जोड़ते हुए रैली और साफ-सफाई अभियान की योजना बनाई गई। जिन लोगों के घरों में शौचालय नहीं हैं, उनसे दस्तावेज मांगे गए। 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक “हमारा शौचालय हमारा भविष्य ” थीम पर विशेष अभियान चलाने की घोषणा की गई, जिसमें जल सहिया शौचालय उपयोग की सेल्फी और स्वच्छता गतिविधियों की तस्वीरें साझा करेंगी। इस अवसर पर कई जल सहियाओं ने शौचालय उपयोग और स्वच्छता के महत्व पर विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड सभागार में विश्व शौचालय दिवस पर हमारा शौचालय हमारा सम्मान थीम पर कार्यशाला हुई. प्रखंड समन्वयक मो. आलम अंसारी ने कहा कि हर परिवार शौचालय का उपयोग और रख-रखाव करे, यह जल सहिया की जिम्मेदारी है. स्वच्छता को सम्मान और स्वास्थ्य से जुड़ा बताते हुए उन्होंने रैली व साफ-सफाई अभियान के निर्देश दिए. जिन लाभुकों के घर शौचालय नहीं बने हैं, उनसे आवश्यक दस्तावेज मांगे गए. 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक हमारा शौचालय हमारा भविष्य थीम पर विशेष अभियान चलाने की घोषणा की गयी, जिसमें जल सहिया अपने-अपने ग्राम में बने शौचालयों के लाभुकों के साथ शौचालय उपयोग की सेल्फी, स्वच्छता गतिविधियों की तस्वीरें और छोटे वीडियो समूह में भेजेंगी. मौके पर जल सहिया लक्ष्मी रानी, गुलशन जहां, यशोदा कुमारी, रोजीना खातून, सरिता देवी, माला देवी, गीता देवी, मुन्नी देवी, प्रियंका कुमारी और सरिता देवी सहित कई अन्य जल सहिया ने शौचालय उपयोग और स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार रखीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola