कार्यकर्ता बूथ कमेटी को करें मजबूत : झामुमो प्रत्याशी

कालीपाथर में झामुमो प्रखंड इकाई की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में हुई.
कुंडहित. कालीपाथर में झामुमो प्रखंड इकाई की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में झामुमो प्रत्याशी रवींद्रनाथ महतो मौजूद थे. उन्होंने 15 पंचायतों में बूथ कमेटी मजबूत करने काे कहा. साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया. सभी कार्यकर्ताओं को हर गांव व घर जाने के लिए कहा. कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया. बैठक में प्रखंड सचिव मनोरंजन सिंह, भोलानाथ, गणेश मंडल, लखन मंडल, मनोज कुमार डोकानियां, संतोष मंडल, जियाउल अंसारी, ताहिर अंसारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










