महिला ने मारपीट को लेकर थाने में की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
महिला ने मारपीट को लेकर थाने में की शिकायत

नारायणपुर. बंदरचुंवा गांव में महिला के साथ मारपीट की घटना हुई. इसे लेकर नारायणपुर थाने में शिकायत की गयी है.

विज्ञापन

नारायणपुर. बंदरचुंवा गांव में महिला के साथ मारपीट की घटना हुई. इसे लेकर नारायणपुर थाने में शिकायत की गयी है. इस बाबत गुलबानु बीबी ने नारायणपुर थाने में शिकायत की है. आवेदन में बताया है कि गुरुवार दिन दोपहर 1:00 बजे अपने घर से लखनुडीह मोड़ किसी काम से जा रही थी. इसी बीच गांव के ही फिरोजा बीबी, सफाउल मियां, रकीब अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, जमरूद्दीन अंसारी ने रास्ता रोक लिया. पहले उन लोगों ने गंदी-गंदी गाली देना शुरू की. इसके बाद मारपीट कर मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola