ePaper

कल-कल ध्वनि से नदी में बहता पानी सैलानियों को कर रहा है आकर्षित

Updated at : 15 Dec 2024 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
कल-कल ध्वनि से नदी में बहता पानी सैलानियों को कर रहा है आकर्षित

करमदहा स्थित दुखहरण बाबा मंदिर ना केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि पर्यटक और पिकनिक स्पॉट के लिए भी सीमावर्ती जिलों में काफी प्रसिद्ध है.

विज्ञापन

नारायणपुर. नारायणपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक करमदहा स्थित दुखहरण बाबा मंदिर ना केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि पर्यटक और पिकनिक स्पॉट के लिए भी सीमावर्ती जिलों में काफी प्रसिद्ध है. करमदहा नदी तट सुंदर वादियों के लिए जाना जाता है. नदी में पत्थरों का सीना चीर कल-कल की ध्वनि से बहती स्वच्छ जल सबको अपनी ओर आकर्षित करती है. लोग नदी में स्नान कर बाबा दुखहरण की पूजा अर्चना करते हैं. वहीं हरे-भरे, पेड़-पौधे, घास के मैदान और नदी के मध्य एवं इर्द-गिर्द दूधिया चट्टान सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है. प्रतिवर्ष नववर्ष के दिन आसपास के ही नहीं सीमावर्ती जिलों के सैलानी पिकनिक मनाने करमदहा की वादियों में आते हैं. सैलानियों को यहां भरपूर आनंद की अनुभूति होती है. प्राकृतिक की गोद में बसा करमदहा पिकनिक स्पॉट सभी के मन को खूब भाता है. दूर-दूर तक फैला रेत बच्चों के उछल कूद के लिए अनुकूल स्थान बनता है. जामताड़ा जिले को धनबाद से जोड़ने के लिए राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समय में ही इस सदाबहार नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण हुआ है. गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क के करमदहा नदी घाट पर पुल का निर्माण हुआ है. आवागमन में लोगों को काफी सहूलियत होती है. वहीं मकर संक्रांति के अवसर पर करमदहा नदी तट पर 15 दिवसीय मेला का आयोजन होता है. मेला में बच्चों के खेल तमाशे के साधनों के अलावे लोहे से बनी वस्तुओं की भरपूर खरीद बिक्री होती है. इसके अलावा बराकर नदी के नवघटा, घटियारी, चितामी, नयाडीह यदि घाटों में भी प्राकृतिक की सुंदर छटा देखने को मिलती है. कई लोग वन भोज का आनंद लेने के लिए इन घाटों पर भी पहुंचते हैं. – कैसे पहुंचे करमदहा नदी घाट नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय से गोविंदपुर-साहिबगंज का हाइवे पांडेडीह जुम्मन मोड़ होते हुए इसकी दूरी 15 किलोमीटर है, जबकि नारायणपुर मुख्यालय बाजार भाया भागाबांध, पंदनी और कालीपहाड़ी के रास्ते इसकी दूरी महज 8 किलोमीटर है. वाहनों का आवाजाही 24 घंटे होते रहता है. अगर बात करें किराए की तो 10 और 20 रुपए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola