जामताड़ा में जल्द शुरू होगी स्मार्ट डिजिटल क्लास की सुविधा: डीसी

Updated:
विज्ञापन

12 स्मार्ट क्लास संचालन स्थल का निरीक्षण करते डीसी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जामताड़ा के डीसी ने स्मार्ट डिजिटल क्लास का निरीक्षण किया. अब छात्र ऑनलाइन नीट और जेईई परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे. जल्द ही यह सुविधा शुरू होगी.

विज्ञापन

जामताड़ा: डीसी आलोक कुमार ने शनिवार को संयुक्त सहकारिता भवन स्थित स्मार्ट क्लास संचालन स्थल का निरीक्षण किया. डिजिटल लाइव क्लास रूम प्रोग्राम की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने कक्षाओं में आधारभूत सुविधाओं, तकनीकी उपकरणों, इंटरनेट कनेक्टिविटी सहित अन्य आवश्यक संसाधनों का अवलोकन किया.

विज्ञापन

विभिन्न तकनीकी व्यवस्थाओं को अविलंब पूर्ण करने के निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि डिजिटल लाइव क्लास प्रोग्राम का उद्देश्य जिले के सभी उच्च विद्यालयों में स्टेट बोर्ड सिलेबस के अलावा इंजीनियरिंग, नीट एवं जेईई प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों के साथ-साथ 10वीं एवं 12वीं के बच्चे को करियर काउंसलिंग आदि की भी सुविधा प्रदान करना है.

इसके लिए प्रतिष्ठित संस्थानों के शिक्षकों की सेवा प्राप्त जाएगी, जल्द ही यह पहल जिले में प्रारंभ की जाएगी. इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. कहा कि ऑनलाइन क्लास के माध्यम से सभी उच्च विद्यालयों को जोड़ा जाएगा, जिससे तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा.

वहीं जिला सहकारिता कार्यालय का भी निरीक्षण किया. इस दौरान सहकारिता सप्ताह से जुड़े प्रेजेंटेशन की समीक्षा की. अधिकारियों एवं कर्मियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. कार्यालय परिसर में उगे झाड़ियों की सफाई का निर्देश दिया. मौके पर डीसीओ सुजीत कुमार सिंह, नजारत उप समाहर्ता विकेश कुणाल प्रजापति सहित अन्य थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola